भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत केंद्र की तरह प्रदेश में भी बनेगी भाजपा की सरकार : करण सिंह पटेल

 मछलीशहर। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य करण सिंह पटेल ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा । केंद्र की तरह प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी । कस्बे के डाकबंगले में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि आज सभी पार्टियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यप्रणाली से बौखलाहट मची है । जिसके कारण सभी दलों में भगदड़ मची हुयी है ।सभी अपनी लड़ाई भाजपा से मान रहे हैं ।भाजपा को रोकने के लिए कहीँ विरोधी दल महागठबंधन बना रहें हैं तो कोई ऊल जलूल का आरोप लगा रहा है । प्रदेश की जनता भी कम समझदार नहीं है ।सभी को अपने कृत्यों का मजा चखना पड़ेगा ।क्योंकि सामाजिक समता मूलक समाज बनाने के लिए पं0 दीनदयाल उपाध्याय की तरह मोदी जी भी उसी दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं ।भाजपा को अन्य पिछड़ों के साथ समाज के हर गरीब वर्ग की चिंता है ।54% पिछड़ा हमारे साथ है ।मोदी जी को बच्चों से लेकर बजुर्गो के भविष्य की चिंता है ।भाजपा सरकार की विकास की गति तेज है लेकिन दिखती कम है ।कालान्तर में सभी क्षेत्रों में प्रभाव अवश्य दिखेगा ।प्रत्याशी घोषणा पर कहा कि अन्य दल बार बार प्रत्याशी बदलते हैं लेकिन भाजपा एक बार ही एक ही प्रत्याशी घोषित करती है ।इस अवसर पर पूर्वमंत्री फागूराम चौहान , लोकसभा पालक ब्रह्मदेव तिवारी , सह संयोजक शिवराम सिंह चौहान , मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह , बृजेश शुक्ला , महामन्त्री सन्तोष जायसवाल , अभिषेक सिंह , राजकृष्ण शर्मा , मृत्युंजय तिवारी , गुलाब गौतम , अजीत नारंग आदि उपस्थित थे । उचक्के ने बैंक में ही झांसा देकर 16 हजार 500 रूपये उड़ाया

Related

news 8084215882508360089

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item