संदिग्ध हालात मे युवती की मौत

जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में सोमवार की रात दीपक ऊर्फ मग्गू की 18 वर्षीया पुत्री रागिनी ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका रागनी के पिता दीपक तथा भाई सूरज कलकत्ता रहते है और सौतेली माँ सुनीता भी घटना के दिन हीं झगड़ा करके शाम को अपने मायके नगहरा चली गयी थी। परिजनों के अनुसार रात में रागिनी ने कमरे मे साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। गांव के बच्चे मृतका के घर में टीवी देखने के लिए आये तो भीतर का दृश्य देखकर अवाक रह गए और तत्काल घटना की सूचना मृतका के चाचा मखन्चू को दिये। मौके पर पहुंचकर मखन्चू ने साड़ी का फंदा काट कर मृतका को नीचे ऊतारा और घटना के बारे मे पुलिस को सूचना देकर मृतका की माता और पिता को भी घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया। घटना के सम्बन्ध में मृतका की माता की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। मृतका की शादी 27 नवम्बर को थी। घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। सरायमोहिउद्दीनपुर चैकी प्रभारी गिरिजा शंकर यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद हीं घटना के विषय में कुछ कहा जा सकता है ।

Related

news 8455349362108229376

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item