मछलीशहर। देश व् प्रदेश में कोई भी व्यक्ति गरीब होकर नही पैदा होता है बल्कि समय उसे गरीब बना देता है इस लिए किसी भी व्यक्ति को गरीबो का उपहास नही करना चाहिए उक्त बाते क्षेत्र के घघरिया गाव में डाला छठ पर देवेश सिंह द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मुगराबादशाहपुर की विधायक सीमा द्रिवेदी ने कही।उन्होंने कहा कि आज समाज के आमिर लोगो को गरीबो की मदद के लिए आगे आना चाहिए और देवेश सिंह एंव नीलेश सिंह से सिख लेनी चाहिए। इस दौरान बार बार इस नेक कार्य के लिए विधायक ने देवेश एंव नीलेश सिंह को बधाई देती रही और इस कार्य के लिए सराहना करती रही।
श्रीमती सीमा द्रिवेदी ने कहा कि गरीबो की मदद से बढ़ कर कोई भी धर्म नही है और न ही उससे बड़ा कोई धाम है यदि कोई भी व्यक्ति गरीबो की मदद करता है तो उसे सभी की दुआ के साथ साथ उसे पूण्य मिल जाता है।इस दौरान कम्बल वितरण समारोह के दौरान क्षेत्र के 101 गरीब लोगो को कम्बल वितरण किया गया।इस दौरान कार्यक्रम की छविराज मनोज पप्पू शैलेश सूबेदार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।