बालक हाकी प्रतियोगिता जिला स्तर पर 18 नवम्बर को
https://www.shirazehind.com/2016/11/18.html
जौनपुर 08 नवम्बर 2016 (सू0वि0)- जिला क्रीडाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ एवं उ0प्र0 हाकी के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवम्बर से 27 नवम्बर 2016 तक झांसी में किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में जिला खेल कार्यालय की चयनित टीम भाग लेगे, जिसका चयन/ट्रायल्स जिला स्तर पर 18 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से जिला खेल कार्यालय जौनपुर में किया जा रहा है जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही वाराणसी में आयोजित मण्डल स्तरीय पर 19 नवम्बर 2016 को प्रातः 10 बजे से डा0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जा रहा है में भाग लेगे। खिलाड़ी अपने साथ पात्रता प्रमाण पत्र, नगर निगम द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाण पत्र साथ में अवश्य लेकर आये।

