अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से जौनपुर के सपाई जश्न में डूबे
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_7.html
रविवार को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाये जाने और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव अमर सिंह को पार्टी से आउट किये जाने से जौनपुर के सपा नेताओ में जश्न का माहौल है। आज पूरे दिन जगह जगह सपा नेताओ ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय पर सपा नेता आरिफ हबीब के नेतृत्व में एक सभा किया गया उसके बाद मिठाईयां बाटकर खुशी का इजहार किया गया।
उधर युवा सपा नेता विकास यादव के नेतृत्व में मल्हनी विधानसभा कलीचाबाद गांव से विशाल मोटर साईकिल जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर नेताओ ने कहा कि अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से प्रदेश की तरक्की होगी और 2017 विधानसभा चुनाव मे एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। युवा नेता विकास यादव ने कहा कि हम आज जुलूस निकालकर जश्न मना रहे है साथ अखिलेश द्वारा किये गये विकास कार्यो को जनता तक पहुंचा रहे है। सभी नेताओ ने साफ कहा कि हमारा सिम्बल अखिलेश यादव ही होगें।

