10 बडे बकायेेदारो पर कार्यवाही करें

    जौनपुर । जिलाधिकारी सर्वज्ञरा मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यो की गहन समीक्षा की गयी । जिलाधिकारी ने वादों के निस्तारण मे तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी उपजिलाधिकारी जेडे ,122बी ,107/117 सहित वादों का निस्तारण शतप्रतिशत करें। वादों के निस्तारण न करने के लिए अधिकारियों से स्पस्टीकरण मांगने का निर्देश एडीएम आरपी मिश्र को दिया। वसूली के कार्यो की समीक्षा एडीएम द्वारा हर सप्ताह किया जाय। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अविवादित वरासत समय सीमा के भीतर न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें। तहसील के लिए कार्ययोजना बनाकर तत्काल प्रेषित करें। सर्वहित दुर्घटना बीमा एवं आम आदमी बीमा योजना, पत्थरगडड्ी की कार्यवाही करें। कर्मचारियों के प्रकरण को समय से निस्तारित करायें। उपजिलाधिकारी राजस्व वसूली, मतस्य पट्टा आदि कार्यो को 30 जुलाई तक पूर्ण कराये उपजिलाधिकारी 10 बडे बकोयेेदारांे पर कार्यवाही करें। गावों मे खुली बैठक कराकर मत्सय पट्टा, अविवादित वरासत के कार्य को करायें। जिलाधिकारी ने दैवीय आपदा के प्रकरण में तहसीलदारों से तत्काल आख्यां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।मछलीशहर से स्पस्टीकरण मांगने का निर्देश एडीएम केा दियां। जिलाधिकारी ने चकबन्दी विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा किया तथा आवश्यक निर्देश दिया। मा. उच्च न्यायालय में लम्बित वादों मंे प्रतिशपथ पत्र, आइ जी आर एस के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण 15 जुलाई तक कराये। चारागाह एवं पट्टे की जमीन से अतिक्रमण हटवाए । सी एम, डीएम एवं तहसील दिवस के प्रकरण का निस्तारण गुणवत्तयुक्त समय से करायें। बैठक में एडीएम द्वय आर पी मिश्र,रामआसरे ,उपजिलाधिकारी सदर प्रियकां प्रियदर्शनी, मड़ियाहू अयोध्या प्रसाद, मछलीशहर रामपति बिन्द,शाहगंज जयनरायन सचान, केराकत जगदम्बा सिंह, डिप्टी कलेक्टर विमल दुबे आदि उपस्थित रहे।

Related

news 2899886181917990624

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item