शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें: जिलाधिकारी

जौनपुर । जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर के कार्यो की समीक्षा बैठक किया गया। जिसमे स्टाम्प पंजीयन 76 प्रतिशत, आबाकारी 90 प्रतिशत, लो.नि.वि 72 प्रतिशत, परिवहन 127 प्रतिशत, विद्युत 120 प्रतिशत, मनोरंजन 125 प्रतिशत आदि को निर्देशित किया गया कि हर हालत में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेेे।  जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग प्रर्वतन कार्यो की सूचना प्रेषित करें साथ ही बैठक में भी लेकर आये। मण्डी एवं नगर पालिका की भी समीक्षा की गयी जिसमें वार्षिक लक्ष्य शतप्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया । बैठक में एडीएम  आरपी मिश्र, सीआरओ रामआसरे सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रभुषण वर्मा, सहायक सम्भागीय अधिकारी सौरभ कुमार, डीएफओ. एपी पाठक, डी एस ओ एपी सिंह, अधि.अभि.विद्युत बीबी सिंह, डीसी गुप्ता लोनिवि डीसीगुता, श्रमायुक्त बीएन दुबे, मनोंरजन कर अधिकारी प्रतुल कुमार गौड़, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार  आदि उपस्थित रहे।

Related

news 2893011295342882754

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item