बढते जा रहे डायरिया के मरीज
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_981.html
जौनपुर। बारिश का सीजन व गंदा पानी डायरिया को बढ़ावा दे रहा है। अस्पतालों में मरीजों की लाइनें लग रही हैं। गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। इससे अस्पतालों भी फुल नजर आ रहे हैं। जुलाई माह के प्रथम पखवारे में बारिश की वजह से संक्रामक बीमारियां जोर पकड़े हैं। डायरिया के तो मानो इस समय पंख ही लगे हैं। आलम यह है कि सुबह से अस्पतालों में मरीजों की लाइनें लगना शुरू होती हैं तो अस्पताल बंद होने तक मरीजों का तांता नहीं टूटता है। अकेले जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित दो दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी व गंदे पानी को लेकर डायरिया से लोग ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं। चिकित्सक मौसम को देखते हुए खाने-पाने के मामले में सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं।

