शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के नामांकन पर जोर
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_799.html
जौनपुर । जिले के नये बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने शनिवार को बीएसए कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री सिंह राज्य मुख्यालय लखनऊ में व्यक्तिक सहायक शिक्षा निदेशक लखनऊ में तैनात रहे हैं। जौनपुर में कार्यभार ग्रहण करते हैं नये बीएसए ने बताया कि वह इसके पहले लखनऊ राजधानी में एसोसिएट्स डीआईओएस, लखनऊ बेसिक शिक्षा अधिकारी और बाराबंकी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी के रुप में कार्य कर चुके हैं। श्री सिंह ने अपनी प्राथमिकता में शिक्षकों की स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के नामांकन पर जोर दिया। कहा कि 6 वर्ष से 14 वर्ष का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहेगा इसके लिए शासन की नई नीति के अनुसार मिलकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। घुमंतू शिक्षकों और स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षामित्र अनुदेशक की भी खोज खबर ली जाएगी। इस मौके पर मुफ्तीगंज के खंड शिक्षा अधिकारी चंद शेखर यादव, रामपुर के महेंद्र मौर्य, कार्यालय के वरिष्ठ कर्मी विजय शंकर उपस्थित रहे।

