विभिन्न मामलों में 9 वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक शैलेष पाण्डेय के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई मामलों में वांछित 9 वारंटियों को  पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। सिगरामऊ पुलिस द्वारा वांरटी फौजदार पुत्र तुलसी राम, अशोक पुत्र रामदवर व अतुल पुत्र बनवारी निवासीगण बघाडी काल थाना सिगरमऊ को धारा 147, 148, 234, 323, 504, 506, 336, 352 भादवि   के तहत गिरफ्तार किया गया । जबकि शहर कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 506 भादवि के वारंटी हसन जावेद खां उर्फ बाबू पुत्र अनवारुल्ला  निवासी मुफ्ती मोहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर को आज सुबह  गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया । इसी प्रकार पवांरा थाने की पुलिस ने वारंटी  गिरीश चन्द्र मिश्रा पुत्र सरजु प्रसाद मिश्रा निवासी सहनी व जगदीश सिंह पुत्र मैनबहादुर सिंह निवासी अमोध थाना पवारा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया । रामपुर थाने की पुलिस ने छेदी सिंह पुत्र विजयलाल सिंह निवासी कटौना को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया । शाहगंज पुलिस ने मु0फैज पुत्र सुहेल अहमद निवासी अरन्द को घर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया । बक्शा पुलिस ने गुड्डू सिंह निवासी विराजपुर थाना बक्शा को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया ।

Related

news 879037968441718609

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item