तहसील मुख्यालय पर खुलेगी हेल्प डेस्क
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_741.html
जौनपुर। जीएसटी को लेकर व्यापारियों में उठ रही शंकाओं को दूर करने के लिए तहसील मुख्यालयों पर हेल्पडेस्क खुलेंगी। नोडल अधिकारी एसडीएम होंगे। वाणिज्य कर विभाग से असिस्टेंट कमिश्नर या वाणिज्य कर अधिकारी की तैनाती होगी। वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त सचिव आरके तिवारी ने इस व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए हैं। जीएसटी को लेकर व्यापारियों में भ्रम की स्थिति न रहे, इसके लिए शासन गंभीर है। अतिरिक्त सचिव ने हेल्प डेस्क का आदेश तीन दिन पहले भेजा था। शासन ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी कि तहसील मुख्यालय पर यह सुविधा शुरू हो गई और अब तक की रिपोर्ट भेजी जाए। तब प्रशासन ने वाणिज्यकर विभाग से संपर्क किया। जीएसटी व्यवस्था से खुद को अलग समझ रहे एसडीएम भी सक्रिय हो गए। इसकी शासन को रोज रिपोर्ट भेजनी होगी। निगरानी भी लखनऊ मुख्यालय करेगा।

