नहीं बदला सफाई का पुराना ढर्रा

जौनपुर। शहर में नई सरकार से सफाई को लेकर शहरवासियों को जो उम्मीदें थीं, वे पूरी होती नहीं दिखाई दे रहीं। दोपहर तक कई जगह कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं। जिन राहों से वाहन के जरिए कूड़ा उठाया जाता है, वहां जाम लगता रहता है। कई गलियां तो ऐसी हैं, जहां से नियमित कूड़ा तक नहीं उठाया जा रहा। गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। दिसंबर में नगर निगम में नई सरकार काबिज हुई।   सफाई पर जोर दिया जा रहा है। मगर शहर में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं दिखाई दे रहा। पहले दोपहर तक कूड़े के ढेर पड़े रहते थे। नगर पालिका के सफाईकर्मियों पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। कुछ दिनों तक तो शहर में साफ सफाई दिखाई दी थी, लेकिन फिर से पुराने ढर्रे पर आ गई है। शहर में सुबह 11 बजे तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। शहर के कई प्रमुख मार्गो पर दुकानें खुलने के बाद सफाई व कूड़ा उठाया जाता है। जिस रोड से सफाई के वाहन गुजरते हैं, वहां जाम के हालात बन जाते हैं। कूड़ा उठाने वाला लोडर जहां पहुंचा और रूकता है उसके पीछे वाहनों की लंबी लाइनें लगती रहती हैं। इस तरह की व्यवस्था से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

Related

news 8640847820535222508

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item