घर न गिराने को लेकर किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_537.html
जौनपुर। शाहगंज तहसील के विकास खण्ड सुइथाकला के ग्राम रामपुर के 150 से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप कर चरागाह में बने उनके मकान को न ध्वस्त कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 100 वर्ष पूर्व वे लोग चरागाह की जमीन पर मकान बना कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व उपजिलाधिकारी शाहगंज ने उक्त जमीन खाली करने का आदेश दिया जिससे उनमें अफरा तफरी मच गयी है। बताया कि उन लोगों के पास अन्य कोई जमीन नहीं है कि वे मकान बना सके। इस समस्या के कारण 100 मकान गिरने के कगार पर आ गये है।
