करेंट पेड़ में उतरने से किशोर की मौत

मुँगराबादशाहपुर,(जौनपुर )|स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव धरमपुर संजय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह पेड़ में ‌करेंट उतरने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी गया प्रसाद यादव का पुत्र 13 वर्षीय वीरेंद्र यादव जो सुबह अपने मकान के बाहर झाड़ू लगा रहा था। मकान के सामने एक नीम का पेड़ था।उस पेड़ को स्पर्श करते हुए विद्युत पावर हाउस उकनी से ३३हजार बोल्टेज का खुला विद्युत तार गया था। झाड़ू लगाते समय वीरेंद्र यादव का शरीर पेड़ से छू  गया। पेड़ में विद्युत करेंट उतरा था।जिसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे परिजनों ने आनन-फानन में उपचार हेतु पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर ले आ रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बालक जनता हाई स्कूल में कक्षा ८ का छात्र था। वह चार भाइयों तथा तीन बहनों में सबसे छोटा था। मौत का समाचार सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने विलखने लगे। इस ह्रदय विदारक घटना सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। पहुंचे लोगों की आंखें बालक की लाश देख‌ कर भींग गयी। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार विद्युत विभाग से नंगा विद्युत तार हटवाने की मांग करने के बाद भी नही सुनी गई। पीड़ित परिवार को ग्रामीणों ने मुआवजा दिलवाने की मांग की है। आश्वासन पर परिजनों ने थाना प्रभारी अनिल सिंह को लाश सौंपा

Related

news 4206845283981133872

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item