कुएं से निकला मिट्टी का तेल, जंगल में आग की तरह फैली खबर
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_968.html
जलालपुर। एक कुएं से मिट्टी का तेल निकलते ही गांव में एक बार फिर चर्चाओं का
बाजार गरम हो गया है। कुएं से तेल निकलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल
गई खबर लगते ही दूर दराज से लोग कुएं के पास बाल्टी और रस्सी लेकर पहुंचकर
तेल निकाल रहे है। कई घंटों से यह सिलसिला चल रहा है। ग्रामीण कुएं से
तेल निकालकर अपने अपने घर ले जा रहे हैं। पूरे मामले में संबंधित अधिकारी
कार्रवाई की जगह लीपापोती में जुटे हुए हैं।
मामला
स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव का है बुधवार के दिन कुछ लोगों
द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का तेल काला बाजारी हेतु आटो पर एक
ड्म मिट्टी का तेल लादकर ले जा रहे थे कि गाव के ही रामआसरे सरोज ने आटो
रोककर विरोध किया तथा इस काली करतूत की सूचना पुलिस को दी तो वे लोग
घबरा गये और पकड़े जाने के भय से पूरा तेल कुएं डालने लगे ।तभी तेल से
भरा ड्म भी हाथ से छूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक सहित फूलचन्द
यादव निवासी सेहमलपुर को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। लेकिन सम्बन्धित
अधिकारियो की लीपापोती के वजह से पुलिस व्दारा काला बाजारी करने वालो को
छोड़ना पड़ा।
पुलिस इंस्पैक्टर तहसीलदार सिंह ने
बताया कि सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा किसी प्रकार की तहरीर न मिलने के कारण
दोनो को छोड़ दिया गया है। इस सम्बन्ध मे सप्लाई इंस्पेक्टर दिनेश कुमार
पथिक ने बताया कि कुएं से तेल का ड्रम निकाले जाने के बाद ही आरोपियो के
विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियो के इस ढुलमुल रवैये के कारण गरीबो
का तेल तथा अनाज मार्केट मे धड़ल्ले से काला बाजारी कर बेचा जा रहा है और
अधिकारी कार्यवाही करने के जगह जाच के नाम पर हर बार ऐसे लोगो को बचाने के
लिए लीपा पोती मे जुड़ जाते है। जिससे काला बाजारियो मनोबल दिन-ब-दिन
बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीणो मे आक्रोश ब्याप्त है।
