बीएचयू में शायर अंजुम जौनपुरी का हुआ सफल ऑपरेशन
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_490.html
जौनपुर। मशहूर शायर अंजुम जौनपुरी के पैर का सफल ऑपरेशन गुरुवार की रात वाराणसी के बीएचयू हॉस्पिटल में किया गया। गौरतलब है कि अपने दाएं पैर में इंफेक्शन के चलते वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और डॉक्टरों ने उन्हें पैर कटवाने की सलाह दी थी। आखिरकार गुरुवार को बीएचयू के एक डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। उनका कहना है कि अब वे खतरे से बाहर है। यदि उनका पैर नहीं काटा जाता तो जहर पूरे शरीर में फैल जाता। गौरतलब हो कि शायर अंजुम जौनपुरी देश-विदेश के सौ से ज्यादा मुशायरों में अपने शायरी का जलवा बिखेर चुके है और उन्हें कई पुरस्कार भी मिले है। उनके स्वस्थ्य होने की कामना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फैसल हसन तबरेज, पूर्व विधायक नदीम जावेद, आजम जैदी, सपा नेता रिजवान हैदर राजा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष हसनैन कमर दीपू सहित अन्य लोगों ने की है।

