नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने को कटिबद्ध है कालेज : डॉ. सादिक
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_759.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा नगर के सभी केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हो रही है। डॉ. अख्तर हसन शिया डिग्री कालेज में द्वितीय पाली की परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए प्राचार्य डॉ. सादिक रिजवी के नेतृत्व में सभी आने वाले छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली जा रही है और कालेज के ही उड़न दस्ते समय-समय पर जाकर औचक निरीक्षण कर रहे है। क्लासरुम में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है जिससे कि सभी गतिविधियां कैमरे में कैद हो जाय। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में डॉ. संजय सिंह, डॉ. तसनीम फात्मा की पूरी टीम लगी हुई है।
