जौनपुर महोत्सव में मजिस्ट्रेट तैनात
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_106.html
जौनपुर । जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि 16 से 18 मार्च तक शाही किला जौनपुर में महोत्सव आयोजित है, जिसमें सायंकाल 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु मजिस्टेªट की तैनाती की गयी है जिसमें वीआईपी, वीवीआईपी पण्डाल की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुश्री प्रियंका प्रियदर्शनी एसडीएम सदर को तैनात किया गया है। मंच व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड पीडब्ल्यूडी को, विद्युत व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय, जलपान एवं खान पान व्यवस्था हेतु जिला पूर्ति अधिकारी, खाद्य सुरक्षा हेतु जिला अभिहित अधिकारी, साफ-सफाई व्यवस्था हेतु अधि.अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर, मार्ग व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु एआरटीओ, प्रेस मीडिया व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिला सूचना अधिकारी, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था हेतु अग्निशमन अधिकारी, जलापूर्ति हेतु अधि.अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं अधि.अभियन्ता जल निगम को तैनात किया गया है। उक्त अवसर पर सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अपर जिला मजिस्टेªट आरपी मिश्र को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने मजिस्टेªट से तैनाती स्थल पर समय के पूर्व उपस्थित होकर तैनात पुलिस अधिकारियों अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शांति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

