बंदी के बाद भी बेची जा रही थी शराब पुलिस ने एक पकड़ा रास्ते ही छोड़ दिया
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_71.html
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के जैगहा बाजार में बंदी के बावजूद देशी शराब के दुकान से दारू बेची गयी। सूचना मिलते ही थाने के टीम मौके पर पहुंची तो एक सेल्समैन भाग निकाला दूसरे को मोटर साईकिल सहित हिरासत में लेकर चली गयी लेकिन कुछ दूरी पर जाकर उसे छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली की क्षेत्र चर्चा तेज हो गयी है।
मालूम हो कि होली पर्व पर शासन ने प्रदेश की सभी शराब को दुकानो को बंद करने का आदेश दिया था। शासन के इस आदेश का असर खेतासराय थाना क्षेत्र में नही दिखाई पड़ी। इस इलाके के जैगहा बाजार में स्थित देश शराब की दुकान से खुलेआम बिक्री होती रही है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर खेतासराय थाने के एक नायब दारोगा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दुकान के बाहर खड़ा सेल्स मैन भाग निकला दुकान के अंदर से एक सेल्समैन को पुलिस मोटर साईकिल समेत अपनी जीप में बैठाकर थाने ले गये। लेकिन आगे जाकर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।