खेली गई खून की होली ,दो भाईयों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_32.html
बागपत। जिले में बिनोली छेत्र के बड़ावद गांव में घर के बाहर होली खेल रहे दो भाइयों को बदमाशों ने गोली मार दी। बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशो ने युवकों पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग में दोनों भाईयों को गोली लगी है। दिनदहाड़े दो सगे भाइयों को गोली मारने की वारदात से बड़ावद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घायल दोनों भइयों को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत में युवकों का इलाज किया जा रहा है। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटना की तफ्तीश में डुट गई है।
बिनोली के बड़ावद गांव में दो भाई मिंटू और अरुण होली खेल रहे थे। युवक अबीर गुलाल लगाकर होली की खुशियां मना रहे थे। इस दौरान बाईक सवार बदमाशों ने युवकों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। घायलों को ग्रामीणों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
