जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे , एक की मौत , दो गंभीर
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_29.html
जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो की हालत नाजुक बनी हुई है । मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार जेठपुरा गांव के ग्राम प्रधान राजमणि यादव और राजनाथ यादव के परिवार के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला रहा था, गुरुवार की रात विवादित जमीन पर एक पक्ष के लोग निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं । आरोप है कि ग्राम प्रधान के पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राजनाथ ,कतवारू और जयपाल यादव पर लाठी डंडे से प्रहार कर दिया जिसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, राजनाथ की हालत गंभीर देते हुए वाराणसी रेफर किया गया था इलाज के दरमियान उनकी मौत हो गई जबकि कतवारू और जय नाथ की हालत नाजुक बनी हुई है । राजनाथ की मौत के बाद से गांव में तनाव व्याप्त हो गया है ।सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
