जानिये भाजपा की नयी प्रदेश मंत्री उषा मौर्या के जीवन की दिलचस्प कहानी, क्यों रखी राजनीति में कदम

जौनपुर। आज से पांच वर्ष पूर्व अपनी जमीन को तत्कालीन सूबे के कैबिनेट मंत्री और उनके गुर्गो की चंगुल से छुड़ाने के नेताओ मंत्रियों और अधिकारियों को दरवाजो की दर दर की ठोकरे खाने वाली उषा मौर्या अब अबला से शबला बन गयी है। भाजपा ने उषा पर भरोषा जताते हुए महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री बना दिया है। उषा ने पांच वर्षो में कितनी यातनाएं झेली है इसका दर्द तो वही बयां कर सकती है लेकिन आम जनता के सामने जो दृश्य सामने आया है उसे देखकर लोग यही कह रहे है कि समय हर समय बराबर नही होता है।
सन् 2013 में जब उषा मौर्या नामक अपनी नाबालिग बेटी उजाला मौर्या के साथ हाथ में एक छोटा सा बैनर लिए कलेक्टेªट परिसर में सूबे के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री उनके गुर्गो विगुल फंूका था उस समय लोग यही कह रहे थे यह महिला कभी भी सफलता हासिल नही कर पायी थी। लेकिन उषा न्याय पाने के लिए डीएम से लेकर सीएम तक तहसीलदार के न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी हर न्यायालय से उसे न्याय तो मिला लेकिन सूबे में सपा की सरकार होने के कारण अधिकारी उसे न्याय नही दिला पाये। हम आपको बताते चले कि उषा के हर आन्दोलन की खबर शिराज ए हिन्द डाॅट काम ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए शासन प्रशासन और पाठको तक पहुंचाने का काम किया था। जब सूबे में भाजपा की सरकार बनी तो जिले में सबसे पहले उषा को न्याय मिला। एसडीएम की देखरेख मे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उषा को जमीन वापस दिला दिया गया। उसके बाद कब्जाधारी सुप्र्रीम कोर्ट गये यहां भी दबंगो को शिकस्त खानी पड़ी। न्याय मिलने के बाद उषा मौर्या के रोम रोम भाजपा बसने लगी। निकाय चुनाव के दरम्यान प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने बाद हाथो में भाजपा का झण्डा थामा तो फिर पीछे मुड़कर नही देखी उषा पूरी इमानदारी से पार्टी के लिए काम करना शुरू कर दिया। अपनी बेटी उजाला को साथ में लेकर चुनाव प्रचार किया साथ में पार्टी के हित काम करने लगी। जिसे देखते हुए पार्टी ने उन्हे आज प्रदेश मंत्री काशी प्रांत की जिम्मेदारी सौप दिया है।

Related

politics 2914437141064647646

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item