हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया मतदान के लिए जागरूक
https://www.shirazehind.com/2019/05/blog-post_393.html
मछलीशहर,जौनपुर।देश
मे मजबूत लोकतंत्र की कल्पना तभी सम्भव जब सभी मतदाता अपने मताधिकार का
प्रयोग करे।देश में अच्छी सरकार देने के लिए यह जरूरी है कि हम सब अपने वोट
का सही इस्तेमाल करें उक्त बातें जेपी इंटरनेशनल स्कूल में शुरू किए गए
हस्ताक्षर अभियान का सुप्रारम्भ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सुजानगंज के
थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कही। उन्होंने बच्चों से अपील किया कि आप
सब अपने माता-पिता भाई-बहन एंव पास पड़ोस के लोगो को आगामी 12 मई को मतदान
करने के लिए प्रेरित करते हुए अपना योगदान दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते
हुए पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह ने कहा कि देश की
लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शत प्रतिशत मतदान होना जरूरी
है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 जयप्रकाश तिवारी ने कहा किसभी मतदाताओ की
जिम्मेदारी है कि वह एक योग्य व्यक्ति के हाथों में देश की बागडोर सौंपे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा किरण उपाध्याय ने आए हुए अतिथियों का आभार
व्यक्त किया।विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ
हस्ताक्षर जागरूकता कार्यक्रम कर एक दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में लाल
बिहारी तिवारी, विनय कुमार त्रिपाठी, विजय शंकर मिश्र व जितेंद्र कुमार
सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

