लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने पहुचे जवान

मछलीशहर,जौनपुर।12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जवान क्षेत्र में पहुंच चुके है।पुलिस प्रशासन द्वारा700 सुरक्षा बल ,एक कम्पनी पी ए सी ,उड़ीसा पुलिस के 100सिपाही तथा 1700 होमगार्ड को तैनात किया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के फौजदार इंटर कालेज, बिहारी महिला महाविद्यालय, बी एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल जमालपुर तथा माता पिता इंटर कालेज बरहता ,पवारा थाना में होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर तथा राम किशोर महाविद्यालय कुंवरपुर ,मुंगराबादशाहपुर में सार्वजनिक इंटर कालेज तथा आर डी मेमोरियल इंटर कालेज धौरहरा के अलावा मीरगंज थाना क्षेत्र में सर्वोदय इंटर कालेज में फोर्स के रहने का इंतजाम किया गया है।पांच कम्पनी सी आर पी एफ, एक कम्पनी सी आई एस एफ, एक कम्पनी आर ए एफ, एक कम्पनी पी ए सी के अलावा एक कम्पनी उड़ीसा पुलिस को तैनात किया जायेगा ।इसके अतिरिक्त1700 होमगार्ड भी बूथो पर तैनात होंगे।चुनाव में लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने की मुकम्मल व्यवस्था बनाई गई है। शांति पूर्वक और निष्पक्ष चुनाव कराने आयी फोर्स के असिस्टेंट कमांडर और इंस्पेक्टर को क्षेत्राधिकारी विजय सिंह और कोतवाल पर्व कुमार सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर फौजदार इंटर कालेज में मंगलवार की रात में स्वागत किया।

Related

news 923819559626431428

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item