शार्ट सर्किट से आग में आठ मवेशी मरे
https://www.shirazehind.com/2019/05/blog-post_611.html
जौनपुर । केराकत तहसील के अन्तर्गत गांव देवकली मीरपुर गांव मंे बिजली के तार मंें हुई शार्ट सर्किट से लगी आग में दो भैस, एक गाय व पांच मवेशी बच्चों की झुलसकर मौत हो गयी जबकि अन्य कई जानवर झुलस गये। बताते हैं कि मंगलवार को बिजली के तार आपस से रगड़ जाने से चिन्गारी निकली और आग लग गयी। इस अग्निकाण्उ में श्यामबली यादव की 16 भैस व 7 मवेशी के बच्चे तथा एक गाय झुलस गये । जिसमंे 2 भैस मवेशी के बच्चे तथा एक गाय का बच्चा मर चुका है । शेष मवेशियों की हालत गम्भीर चल रही है । सूचना दिये जाने के बाद राजस्व विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी तथा पशु विभाग के अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे जिससे झुलसे मवेशियों का इलाज हो सके। प्रशासन की इस लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

