एएनएम को गाली देने वाला युवक गिरफ्तार

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहां गांव में एएनएम के आवास पर दरवाजा पीटने और अपशब्द कहने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला में बतौर एएनएम तैनात हेमलता के आवास पर उक्त गांव निवासी अजय कुमार बाहर से दरवाजा पीटने के साथ अपशब्द बोलने लगा। पीड़िता द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जहां पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।

Related

featured 1829530239582357765

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item