पराली जलाने पर 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2019/12/7.html
जौनपुर। सर्वोच्च न्यायालय के
आदेश के अनुक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रभारी निरीक्षक सरपतहां
विजय चौरसिया ने पराली जलाने वालों के खिलाफ गम्भीर हो गये। उन्होंने
क्षेत्र के 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। प्राप्त सूचना के
अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन निवासी रामधारी, अच्छे लाल मोती
लाल, राम दयाल, हरी लाल, उमेश द्वारा अपने खेत में अपशिष्ट जलाने की सूचना
मिली। इस पर निरीक्षक श्री चौरसिया ने उपरोक्त सभी के खिलाफ भारतीय दण्ड
संहिता की धारा 188, 278, 290, 291 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

