मारपीट में घायल युवक की गयी जान, दहशत में हैं परिजन

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मुम्बई से शादी समारोह में भाग लेने आये एक परिवार अपने पैतृक जमीन देखने बीते 24 नवम्बर को उधर गये जहां पहले से घात लगाकर बैठे एक दबंग परिवार गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं, विरोध करने पर शीतला शर्मा, उनके पुत्र शिव प्रसाद शर्मा सहित सभी लोगों पर हमला कर दिया गया। इस हमले में रंजीत शर्मा व मदन शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी को उपचार हेतु स्थनीय अस्पताल ले जाया गया जहां से रंजीत व मदन को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां रंजीत की हालत बिगड़ने पर बीएचयू ट्रामा सेण्टर भेज दिया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के आज इतने दिन बीतने के बावजूद भी पुलिसिया कार्यवाही न होने से जहां परिजन असंतुष्ट हैं, वहीं भय एवं दहशत के साये में भी है।

Related

news 1987890448342255333

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item