प्रेमी युगल की लाश नाले के पास मिलने से सनसनी

 जौनपुर । जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक प्रेमी युगल  के शव मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल फोन द्वारा पहचान की और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना देने के बाद भी के दोनों शवों का कोई परिजन घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों मृत पड़ोसी  सुरेरी थाना क्षेत्र के के थे।
चौरी थाना क्षेत्र के कधिया गांव के लोग शनिवार की सुबह शौच के लिए बहरी नाला रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर बीच ट्रैक पर पड़े युवक युवती के शवों पर पड़ी। एक साथ दो शवों की सूचना कुछ देर में ही पूरे गांव में फैल गई, मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। मृत युवक ने पैंट-शर्ट और मृत युवती ने शूट पहन रखा था। जानकारी पर पुलिस अधिकारी   घटना स्थल पर पहुंचे। शव के पास से मिले मोबाइल नंबरों से दोनों की पहचान रामआसरे राजभर पुत्र 22 वर्षीय संदीप राजभर और विनोद राजभर पुत्री 18 वर्षीय काजल राजभर के रूप में हुई। पुलिस ने  के सुरेरी थाना क्षेत्र के हीरापट्टी गाँव स्थित घर पर फोन करके परिजनों को जानकारी दी। तीन बार फोन करने के घंटों बाद भी कोई नहीं पहुंचा। पुलिस को आशंका है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे,और परिवार और समाज के डर से ऐसा घातक कदम उठाया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद अन्य बातें सामने आएगी की हैं।

Related

news 8769890776582286305

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item