पत्रकार संघ ने चौकिया में भोजन वितरित किया

जौनपुर। सेवा परमो धर्म इसी भावना  के साथ जौनपुर पत्रकार संघ लाक डाउन के दौरान गरीबों को भोजन देने के लिए अपने अभियान में लगा हुआ है। पत्रकार संघ द्वारा शनिवार को शीतला चौकिया धाम के समीप भगवतीपुर गांव में भोजन का वितरण किया गया।  पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम अपने पत्रकार साथियों के साथ उक्त गांव में पहुंचकर गरीबों और असहाय को पका पकाया भोजन वितरित किया। उनके सहयोग में शीतला चैकिया के प्रधान राधारमण तिवारी एवं भोजपुरी फिल्मों के एक्टर आशीष माली लगे रहे। 200 पैकेट का वितरण करते हुए अध्यक्ष श्री क्षेम ने बताया की अभी तक 1 दर्जन से अधिक गांव में भोजन का वितरण किया जा चुका है। लाक डाउन के दौरान जौनपुर पत्रकार संघ लगभग 3000 से अधिक लोगों को भोजन वितरित कर चुका है। इसके अतिरिक्त कुछ जरूरतमंद लोगों को राशन व अन्य सामान भी पत्रकार संघ ने वितरित किया है।   पत्रकार संघ के महामंत्री डॉ0 मधुकर तिवारी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रानू के साथ लोलारक दुबे रामदयाल द्विवेदी वीरेंद्र सिंह भारतेंदु मिश्रा ऋषि सिंह अन्य लोग थे।

Related

news 8709703128029321693

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item