जमीन में विवाद में एक दूसरे पर ताना कट्टा, दो गिरफ्तार

जौनपुर। आबादी की जमीन को लेकर दो पट्टीदारों ने बीती शाम विवाद कर लिया। दोनों ने एक दूसरे पर कट्टा तान दिया। केराकत  कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से कट्टा और कारतूस बरामद किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के पनिहर गांव में शोभनाथ यादव और महदू यादव के बीच आबादी की जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। जमीन को दोनों ही अपना बताते हैं। बीती शाम किसी बात को लेकर शोभनाथ का बेटा सोनू और माहदू का बेटा धनंजय झगड़ा कर लिए।

दोनों ने एक दूसरे पर कट्टा तान दिया। इसी बीच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के पास से 315 बोर का एक एक कट्टा और एक एक कारतूस बरामद कर लिया। शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

Related

news 3809862978229581726

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item