भदेठी काण्ड में तीसरे का हाथ , निर्दोषो को फंसाया गया : सपा


जौनपुर।  समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल  सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में भदेठी गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बात कर  जानकारी लिया।  लालबहादुर यादव ने कहा कि गांव के लोगों से जानकारी प्राप्त हुआ उससे ये आगजनी और बवाल में  तीसरे व्यक्ति का हाथ दिख रहा, वायरल वीडियों मे साफ देखा जा सकता है गांव वालों ने बताया कि वे तीन लोग थे जो दोनों पक्षों को एक दुसरे के प्रति गलत सुचना देकर भडकाने का काम किया। ये लोग  भाजपा के सम्पर्क मे रहने वाले लोग हैं ,लेकिन अभी तक उनके उपर कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए कई  बेगुनाह लोगो को जेल भेज दिया।  समाजवादी पार्टी उनके साथ हर कदम पर खडी रहेगी उनको न्याय दिलाने के लिए हर कदम उनके साथ चलेंगी। इसमे भाजपा के नेताओं ने बखूबी राजनीति की है लेकिन हम लोग सच्चाई का साथ देकर निर्दोषों को न्याय दिलायेंगे, वहीं जब हमारा प्रतिनिधि मंडल जेल मे बन्द लोगों से मिलने गयीं लेकिन शासन हमलोगो को नही मिलने दिया।
  विधायक शैलेंद्र यादव "लल्ई" ने कहा की समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर बेगुनाह लोगों को जो शासन और भाजपा के इशारे पर फसाया है उनकी लडाई हम सडक से सदन तक लडेंगे। जो  दोषी हो उसको ही सजा मिले ,भाजपा के नेताओं ने इसे साम्प्रदायिक रुप बखूबी देने का प्रयास किया है।  अगर निर्दोष लोगों के साथ न्याय नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी, शासन इस कांड मे इतनी तेजी दिखाई है। वहीं जौनपुर मे लगातार हत्या हो रही है लेकिन एक भी मुल्जिम पकडा नही गया।
 प्रतिनिधि मंडल मे मुख्य रुप से विधायक जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक ललंन प्रसाद यादव,श्रद्धा यादव ,डॉ के पी यादव, हिसामुद्दीन शाह , श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, पप्पू रघुवंशी, डॉ लक्ष्मी कान्त यादव अलमाश , रुक्सार अहमद ,अनवारुल हक,मनोज मौर्या,संन्दीप बिन्द आसिफ, लाल मोहम्मद रायनी रिजवान हैदर आदि उपस्थित रहे।

Related

news 5862232612576093069

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item