करणी सेना महिला शक्ति ने वितरित किया मास्क और सैनिटाइज़र

जौनपुर। इस समय जहाँ पूरा देश इस कोरोना जैसी महामारी से परेशान है इसके लिए सावधानी ही सुरक्षा है और साफ सफाई की भी आवश्यकता है।  इसी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वितरण के अंतर्गत करणी सेना महिला शक्ति जौनपुर के संगठन ने आज  ग्राम लौकरी, परियाँवा, कंजगाव में मास्क और सेनेटाइजर वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दर्पण सिंह  और वाराणसी मंडल अध्यक्ष और जौनपुर जिलाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने की।  इसका आयोजन का  नेतृत्व सन्नो सिंह संगठन महामंत्री महिला शक्ति के नेतृत्व में श्री देव सिंह  के आवास पर हुआ।   जौनपुर की सभी करणी सेना ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।  अंजना सिंह जिला उपाध्यक्ष, रेनू गुप्ता जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष, अनामिका गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, ने भी कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस मौके पर महिला मोर्चा भाजपा की उपाध्यक्ष अंजू पाठक, समाज सेवी विक्रम गुप्ता, विजय सिंह , सरिता सिंह, विनोद सिंह, यशवीर सिंह, राजवीर सिंह उपस्थित रहे।


Related

news 2598118173770428301

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item