हर क्षेत्र में छात्राओं का अहम योगदान होता है : डॉ अब्दुल कादिर

 आयशा नाज में 85% अंक प्राप्त किया 
 जौनपुर। यूपी बोर्ड के परीक्षा फल घोषित जिसमें मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज  का परीक्षा फल सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा विद्यालय का परीक्षा फल 83% रहा जिसमें हाई स्कूल की छात्रा आयशा नाज ने 85% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा अभिषेक मौर्य 83% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं उत्कर्ष मौर्य 82.5% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया वही इंटर के छात्र नवीन कुमार ने 77.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अनीशा मौर्य ने 75.4 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं आंचल मौर्य ने 73.4 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया मोहम्मद हसन गर्ल्स इंटर कॉलेज हमाम दरवाजा जौनपुर भी परीक्षा फल शत-प्रतिशत उत्तीर्ण रहा जिसमें हाई स्कूल की 65% छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई एवं इंटरमीडिएट के 72% छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण एवं सफल हुई इस परीक्षा फल के घोषित होने के बाद कालेज प्रबंधक डॉ अब्दुल कादिर खान प्रशंसा की एवं भविष्य में छात्राओं को अधिक से अधिक शिक्षा एवं शिक्षित रहने के लिए भी प्रेरित किया आज के समय में बालिकाएं शिक्षा के लिए आगे आ रही हैं जिससे देश एवं दुनिया में बालिकाओं का हर क्षेत्रों में अहम योगदान देखा जा रहा है इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ अब्दुल कादिर खान ने सराहना की और विद्यालय की परीक्षा फल से संतोष व्यक्त किया और अध्यापकों की भी सराहना की कॉलेज की टॉपर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।   प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने अध्यापकों की सराहना की और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन प्रशंसा की और छात्र-छात्राओं के आगे कठिन परिश्रम करने का सुझाव भी दिया सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं मदद का भी भरोसा दिया। 

Related

news 3385248498369572450

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item