सुल्तानपुर के अंगद ने इलाहाबाद के सनी को दी पटखनी

खेतासराय(जौनपुर) क्षेत्र के जैगहा(फरीदपुर) गांव में राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का बुधवार को आयोजन हुआ । जिसमें  हरियाण, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान से आये पहलवानो दाव आजमाए । क़रीब पचास जोड़ी ने प्रतिभाग किया । दंगल देखने के लिए दर्शकों का जमघट लगा रहा । अंगद सुल्तानपुर ने सनी इलाहाबाद को हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया । द्वितीय स्थान पर बेचन यादव रहे उन्होंने राजस्थान के टाइगर पहलवान को पटखनी दी । पुरुष्कार के रूप में प्रथम को 51 हज़ार और द्वितीय को 21 हज़ार रूपया दिया ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि नवीन सिंह, यतार्थ फॉउंडेशन के सीएमडी के ट्रस्टी ओपी यादव, राजकमल बिंद व राजू बिंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । दोपहर कार्यक्रम शुरू हुआ तो सांयकाल समाप्त हो गया । सुल्तानपुर के अंगद ने सनी गोरखपुर, उत्तराखंड के स्टील बॉडी ने राजस्थान के तूफ़ानी, बेचन यादव मुस्तफाबाद ने शाका राजस्थान को पटखनी दी । वही महिला पहलवान खुशबू वाराणसी ने पिंकी मुरादाबाद को धूल चटाया ।
निर्णायक की भूमिका संजय यादव रहे । 

इस दौरान मुख्यातिथि नवीन सिंह ने कहा कि ऐसे से आयोजनों से जहाँ भाईचारगी बढ़ती है वही पहलवानों का हौंसला बढ़ता है ।संचालन दीनानाथ राजभर ने किया ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उमेश कुमार सिंह, पर्यावरण विद डॉ सशांक कुमार मिश्र, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चन्द्रशेखर राजभर, मिंता बिंद, प्रदीप यादव, संजू बाबा, कृष्णकांत यादव प्रबन्धक, राजेन्द्र यादव, अनिल राजभर, राजेन्द्र यादव, संजीत समेत अन्य लोग शामिल रहे ।

Related

जौनपुर 7780949461386750741

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item