स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2024/02/blog-post_726.html
बरईपार(जौनपुर): बेसिक शिक्षा विभाग में जीवन कौशल शिक्षा के अन्तर्गत यूनिसेफ द्वारा संचालित स्पेशल प्रोजेक्ट फार इक्विटी, पावर एंजल कार्यक्रम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को बीआरसी सभागार मछलीशहर में सकुशल संपन्न हुआ।
खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला की देख रेख में प्रशिक्षण कार्यक्रम में मीना मंच को सशक्त कर बालिकाओं के शत प्रतिशत नामांकन तथा जीवन कौशल विकास संबंधित सबका आंकलन संचालन करने पर बल दिया। एक्टिविटी पर चर्चा के लिए संदर्भदाता विजय लक्ष्मी एवं कादंबरी कुशवाहा मौजूद रही। प्रत्येक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मीना मंच सुगमकर्ता प्रतिभाग किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह ने प्रशिक्षण कर्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, चंद्रकांत पांडेय, वीरेंद्र यादव, जयमुर्ति विश्वकर्मा, वंदना सिंह, सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहें।

