15 सफल आयोजनों के साथ संस्कार भारती ने रचा उपलब्धियों का इतिहास, अब "संविधान 75" और "पंच प्रण" पर होगा फोकस
संस्कार भारती जौनपुर ने की वार्षिक योजना बैठक, नए सत्र की कार्ययोजना पर हुई चर्चा
जौनपुर। कला, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु समर्पित संस्था संस्कार भारती जौनपुर की वार्षिक योजना बैठक रविवार को नगर क्षेत्र स्थित "आर्ट ऑफ लिविंग नॉर्थ सेंटर" में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था की जिलाध्यक्ष डॉ. ज्योति दास ने की, वहीं मुख्य अतिथि सतीश जिंदल (उपाध्यक्ष, काशी प्रांत) और विशिष्ट अतिथि सुजीत श्रीवास्तव (प्रांत महामंत्री) उपस्थित रहे। संरक्षक रविन्द्र जी के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और भगवान नटराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
बैठक में वर्षभर आयोजित 15 कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण जिला मंत्री अमित गुप्ता ने प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष राजकमल जी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा साझा किया। संस्था की भावी योजनाओं की रूपरेखा भी डॉ. ज्योति दास ने प्रस्तुत की और कहा कि संस्था सामूहिक प्रयासों से लगातार सामाजिक चेतना के कार्यक्रम आयोजित करती रही है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश जिंदल ने कहा कि संस्था की रीति-नीति में परिवर्तन कर 5 कला विभाग बनाए गए हैं — मंचीय कला, दृश्य कला, साहित्य, लोक कला और कला धरोहर। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी कार्यक्रमों में "नटराज पूजनोत्सव" और "भरतमुनि स्मरण दिवस" को सभी इकाइयों द्वारा अनिवार्य रूप से मनाया जाएगा।
प्रांत महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था के आयोजन समाज पर गहरा प्रभाव डालते हैं। नए सत्र में "संविधान 75" और "पंच प्रण" विषयों पर आधारित कार्यक्रमों की योजना तैयार की जा रही है, जिससे जनमानस को कला के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा मिलेगी।
बैठक में सुषमा गुप्ता, सोनम अग्रहरि, ज्योति ऋषि, अनीता गौड़, कमलेश जी, डॉ. नरेंद्र पाठक, मनीष अस्थाना, बालकृष्ण साहू, मयंक नारायण, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नारायण, आशीष श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, विष्णु गौड़, श्रद्धानंद श्रीवास्तव, आकाश सेठ, जय सिंह, प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सेठ, राजेश किशोर, मनीष श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, राज केशरी, मनोज गुप्ता, शशांक सिंह, दीपक श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव, संजय साहू, डॉ. सूरज जायसवाल, अतुल सिंह, आशीष जायसवाल, अनिल विश्वकर्मा, विनोद अग्रहरि सहित तमाम लोग भी बैठक में शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन ऋषि श्रीवास्तव ने किया, जबकि अंत में अमित अंशु ने सभी आगंतुकों व सहभागियों के प्रति आभार ज्ञापन व धन्यवाद किया।

