छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेट्रोल पंप के पीछे मिला शव, गांव में फैली सनसनी

 परिजन बोले- हत्या कर शव फेंका गया, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के छांछो गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही एक पेट्रोल पंप के पीछे कक्षा नौ के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान दिलीप शुक्ला के पुत्र 14 वर्षीय अभिनव शुक्ला उर्फ़ अभि के रूप में हुई है, जो रविवार से ही घर से लापता था।

सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव स्थित पंधारी यादव की पेट्रोल टंकी के पीछे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दादा रमेश शुक्ला ने आशंका जताई है कि उनके पोते की किसी ने हत्या कर शव वहां फेंक दिया है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं कि एक मासूम छात्र की जान आखिर कैसे चली गई। ग्रामीणों ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related

डाक्टर 5988193150702648573

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item