प्रशांत मिश्र बने जिला उपाध्यक्ष, कहा—शिक्षक हित सर्वोपरि रहेगा
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी विस्तार हेतु जनपद स्थित होटल 'रिवर व्यू' में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने की, जिसमें विभिन्न विकासखंडों से आए पदाधिकारियों और शिक्षकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में संगठन से जुड़े विविध महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसी क्रम में सर्वसम्मति से प्रशांत मिश्र को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही राकेश पाण्डेय और अरविंद यादव को कार्यकारिणी में शामिल किया गया, जबकि खुटहन ब्लॉक से राजकुमार यादव को संयोजक नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि, “संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों की रक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
वहीं, नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र ने संवाददाता से बातचीत में कहा, "शिक्षकों के हित सर्वोपरि हैं, मैं इस जिम्मेदारी के प्रति सदैव संवेदनशील रहूंगा।"
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, मंत्री रविचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव, उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ‘रानू’, संगठन मंत्री विक्रम प्रकाश यादव, अनिल दीप, ब्लॉक अध्यक्ष करंजाकला मनोज यादव, उमेश पाठक, नागेश्वर यादव, दीपक पाण्डेय, मोइन खान, अखिलेश चौधरी, अमृत प्रकाश, चन्द्र मणि मिश्र, अरशद कमाल, धीरेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

