बिजली कटौती व खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 

जौनपुर। अघोषित बिजली कटौती और सहकारी समितियों पर डीएपी व यूरिया खाद की कमी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। धान की रोपाई के इस अहम समय में बिजली और खाद की कमी से किसान परेशान हैं। मजबूरी में उन्हें बाजार से महंगी और नकली खाद लेनी पड़ रही है। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ 5-6 घंटे बिजली दे रही है।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह, देवराज पांडेय, आरिफ खान, राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, निशा मौर्या, इकबाल हुसैन, जयमंगल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item