अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित करती है संस्था :अशोक ध्यानचंद

 अतुल्य वेल्फेयर का 6 वां स्थापना दिवस हॉकी टीम के बच्चों को सम्मानित करके मनाया गया

जौनपुर। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा स्थापना दिवस  समारोह कार्यक्रम का आयोजन नगर के एक होटल में दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी हॉकी के पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, विशिष्ट अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, और भाजपा जिला अध्यक्ष अजित प्रजापति, रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ नन्ही बिटिया श्रेया चौधरी के द्वारा गणेश वंदना से और अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया | सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान जिले के हॉकी खिलाडी़ बच्चे , महिला सुरक्षा सम्मान, शिक्षक सम्मान, चिकित्सा सम्मान, पत्रकार सम्मान, सामाजिक संस्था सम्मान, ट्रस्ट परिवार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं इस ट्रस्ट के माध्यम से दूसरी बार जौनपुर में आने को मिला, अशोक ध्यानचंद ने कहा कि जिस तरह से अतुल्य वेल्फेयर संस्था समाज में जुड़ के कार्य कर रहीं हैं यह एक मिशाल ही है,प्रशांत सिंह ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग से जुड़कर कार्य कर रही है,चाहे शिक्षक, चिकित्सक, समाजसेवी संस्था के साथ किन्नर समाज को भी मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है बहुत ही सराहनीय कार्य है,! जिला अध्यक्ष अजित प्रजापति ने कहा कि जिस तरह से कार्यक्रम में आज जिले के हॉकी खिलाड़ियों को प्रमुखता से बुलाकर सम्मानित कराना बहुत ही अच्छा संदेश दिया गया,  नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि जिले में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित करती है संस्था जो बहुत ही अच्छा संदेस है,कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ समर बहादुर सिंह ने कहा कि संस्था से जुड़कर लोग सोसाइटी के लिए अच्छा कार्य करते हैं चाहे वह डॉक्टर हो, समाजसेवी हो, पत्रकार हो, शिक्षक हो या फिर पर्यावरण से जुड़े लोग हो ऐसे सभी लोगों का सम्मान करने का कार्य अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार करता है। कार्यक्रम में डॉ पी के सिंह, डॉ तेज सिंह, डॉ विजय कुमार सिंह, शशिकांत सिंह,अखिलेशवर शुक्ला, डॉ अरुण त्रिपाठी, जितेन्द्र यादव, राधिका सिंह, नागेंद्र सिंह, कंचन सिंह,  कनक सिंह, पिंकी मौर्या, मीरा अग्रहरी, सरोज गुप्ता, पूनम सिंह, क्षमा सिंह, डॉ श्वेता गुप्ता, डॉ शकुंतला यादव, डॉ माया सिंह डॉ अल्केशवरी, ब्रहेश शुक्ला, शशांक रानू अंजू पाठक, दीपक श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा रेनू अग्रहरी, दीपक सिंह मंटो, पीयूष गुप्ता, 

मोहम्मद मुस्तफा, के साथ चिकित्सक, शिक्षक , समाजसेवी संस्था , धार्मिक संस्था व्यापारी बंधु के  साथ तमाम विशिष्ट गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन दीपक  सिंह चंदेल ने किया

Related

डाक्टर 2197640068876580177

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item