पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली हालत गंभीर

जौनपुर ।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर खानपुर के पास 22 वर्षीय युवक को स्थानीय एक युवक ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई ।

बताया जाता है किसी  25 वर्षीय  दीपक उर्फ पिंटू सोनकर बाईक से अपनी एक साथी के पंकज सोनकर के साथ शादी में प्रयोग होने वाला लावा लेने के लिए गया था। बताया जाता है खानपुर मारुति एजेंसी के बगल वह लावा लेकर जैसे ही बाइक पर अपने साथी के साथ बैठा  इस दौरान पैदल ही एक हमलावर पहुंचा और पैर में एक गोली मार दी । जिससे दीपक उर्फ पिंटू सोनकर लड़खड़ा कर गिर गया और वहां बचाव के लिए चिल्लाने लगा।   एक गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल दीपक के दाहिने पैर के पंजे में गोली लगी है । बाइक से गिरने के बाद 20 वर्षीय पंकज सोनकर भी घायल हो गया। उधर सूचना पर लोगों ने  एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये , जहां उपचार होने शुरू होने पर डॉक्टर ने बताया घायल की  हालत  खतरे से बाहर है । उधर सूचना पर सीओ सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय मय फोर्स साथ पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए।  पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है  घटना पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है, शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related

डाक्टर 2447397012779518372

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item