बाईपास कंस्ट्रक्शन वाहन स्कूली बस के लिए बनी मुसीबत

 दर्जन भर से अधिक डंफर गाड़ियों का सड़क पर रहता है कब्जा ।

डंफर वाहनों के चंगुल में फंसने से बच्चों का पठन पाठन हो रहा है प्रभावित

यूसुफ खान

खेतासराय। नेशनल हाईवे 135-ए पर बन रहा शाहगंज निर्माणाधीन  बाईपास कंस्ट्रक्शन के वाहन के चलते दर्ज़न भर से अधिक स्कूली बसें जाम के चंगुल में फंस जा रही है । ढंढवारा- आज़ाद संपर्क मार्ग पर कंस्ट्रक्शन की दर्जन भर से अधिक वाहनों का सिंगल सड़क पर सुबह ही कब्ज़ा हो जाता है । जिससे हालात बेपटरी हो जा रही है । घण्टो इंतजार के बाद बच्चे स्कूल पहुँच रहे है, जिससे उनका पठन पाठन प्रभावित हो रहा है । इस मार्ग पर एक दर्ज़न  स्कूल के स्कूली बस का पहिया आकर थम जा रहा है ।

ढंढवारा गांव में बाईपास निर्माणधीन है । कंस्ट्रक्शन के लिए गिट्टी, बालू व अन्य सामान पहुचाँने के लिए दर्जनों डंफर यहां पहुँच रहे है । सुबह 9 बजे ही वाहनों के आने का सिलसिला शुरू होता है तो अपराह्न तीन बजे के आसपास निर्बाध ढंग से जारी रहता है ।

क्षेत्र पंचायत सदस्य वाक़िब ने बताया कि इस सिंगल रोड पर दिन भर कब्जा रहता है । जिससे स्कूली वाहने और ग्रामीण प्रभावित हो जाते है । कंस्ट्रक्शन के लिए वाहनों को आबादी से बाहर वाले अन्य मार्ग से गाड़ियों को गुजारे ।

वही ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास कंट्रक्शन के काम के लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है । लोगों ने एनएचएआई से सड़क के किनारे सम्पर्क मार्ग पर पानी का छिड़काव का मांग किया है ।

पिछले दिनों आए कंस्ट्रक्शन के डीपीएम राजेश वर्मा को भी ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराया ।


Related

डाक्टर 4599609037239692838

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item