राहुल त्रिपाठी के हस्तक्षेप से हरकत में आया बिजली विभाग, ढाई घंटे बाद पहुंचे अधिकारी

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के धर्मापुर गांव में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन गरीब परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। फौजदार निषाद, कैलाश निषाद और सीता देवी निषाद का घर, अनाज, कपड़े और रोजमर्रा का सामान आग की भेंट चढ़ गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।

घटना के 24 घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता राहुल त्रिपाठी धर्मापुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

राहुल त्रिपाठी ने मौके से ही बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर कड़ी बातचीत की। अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ शब्दों में कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच नहीं करेंगे, वह गांव से नहीं जाएंगे।

उनके सख्त रुख का असर यह हुआ कि करीब ढाई घंटे बाद अधिशासी अभियंता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

राहुल त्रिपाठी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र मदद नहीं की तो वह पीड़ितों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Related

डाक्टर 4293501143502148847

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item