कलश यात्रा से गूंजा खेतासराय, श्रीराम कथा का भव्य आगाज़

 

जौनपुर। खेतासराय में आस्था का सैलाब उमड़ा, जब भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, जय श्रीराम के उद्घोष और पीत वस्त्रधारी महिलाओं के सिर पर सजे मंगल कलशों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।

गोला बाजार रामलीला मैदान से निकली यह भव्य यात्रा नगर भ्रमण करती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंची, जहां कीर्तन और भव्य आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धा और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने हर किसी को राममय कर दिया।

19 से 27 मार्च तक चलने वाली इस कथा में काशी के पूज्य संत सुधीरानंद जी महाराज अपने मुखारविंद से राम कथा का अमृत बरसाएंगे। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलने वाली इस कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related

JAUNPUR 5017088011779587630

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item