80 वर्षीय बुजुर्ग महिला लापता, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
https://www.shirazehind.com/2026/03/80.html
गौराबादशाहपुर, (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम इकरामगंज निवासी रमेश माली की 80 वर्षीय माता केवला देवी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। स्वजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग न मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। रमेश माली ने बताया कि उनकी माता 17 मार्च 2026 की भोर में घर से बाहर निकली थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। स्वजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। लापता महिला का रंग गोरा और कद लगभग 5 फीट है। परिजनों के अनुसार, वृद्धा के पैर में चोट होने के कारण वह थोड़ा झुक कर चलती हैं और घर से निकलते समय उन्होंने कंबल ओढ़ा हुआ था। स्वजनो ने पुलिस से वृद्धा की जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।

