केराकत में सड़क हादसों का रहा गुरूवार

 विभिन्न सड़क दुर्घटना में मासूम समेत 11 घायल, 4 गम्भीर

केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र हादसों का गुरुवार रहा जहां क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में एक मासूम समेत 11 लोग घायल हो गये। विदित हो कि देवकली बाजार के समीप स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो छात्र घायल हो जिन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

वहीं नई बाजार स्थित यूपी ग्रामीण बैंक के समीप तेज रफ्तार बाइक ने सामने से जा रही बाइक टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो अपने सामने से जा रही एक और बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दो बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गये जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने 3 का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया जबकि एक की हालत नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
वहीं कुसरना गांव के समीप आमने-सामने से आ रही सावरी से भरी ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई जिसमें 1 मासूम समेत पांच लोग घायल हो गये। उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने दो घायल का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि एक मासूम समेत 3 की हालत नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

Related

डाक्टर 2904925746678304352

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item