खलीलपुर में वार्षिकोत्सव, विदाई समारोह एवं स्कूल चलो अभियान का किया गया आयोजन

 

जौनपुर। विकासखंड सिरकोनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलीलपुर में वार्षिकोत्सव व स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री अमरेश कुमार सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने अपने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। अपनी अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान  पाने वाले छात्रों तथा वर्ष में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6 में नव नामांकित छात्रों को कॉपी पेंसिल व पेंसिल बॉक्स देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय आय प्रतिभा परीक्षा में सफल दोनों छात्र सौरभ व अमन को साइकिल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया इस अवसर पर उनके माता-पिता को भी माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज सिंह द्वारा विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पर प्रकाश डाला गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री अमरेश कुमार सिंह, जिला समन्वयक दुर्गेश पटेल, ARP श्री विनय  कुमार यादव, पूर्व एनपीआरसी धर्मेंद्र कुमार सिंह ,पूर्व ARP रुद्रसेन सिंह ( राना)व सिनिद्ध कुमार सिंह, शांत सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह,अटेवा के जिला उपाध्यक्ष इंदु प्रकाश यादव, प्रधानाध्यापक राकेश पांडे अनुराधा सिंह, सीमा सिंह, नोडल शिक्षक संकुल अरविंद कुमार यादव, सहायक अध्यापक पंकज कुमार यादव अमित सिंह आशीष सोनकर नीरज पांडे, समस्त विद्यालय स्टाफ, अभिभावक तथा बच्चे उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 494139652386814562

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item