मत्स्यिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु डॉ. देवब्रत मिश्रा सम्मानित

 

जौनपुर। मत्स्यिकी एवं प्राणि विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के प्राध्यापक डॉ. देवब्रत मिश्रा को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

37वें ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ जूलॉजी के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय त्रिदिवसीय सम्मेलन (07, 08 एवं 09 अप्रैल 2026) का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के प्राणि विज्ञान विभाग, जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, पीएम उषा, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना तथा नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

सम्मेलन के प्रथम दिवस 07 अप्रैल को उद्घाटन सत्र के उपरांत आयोजित भव्य अवार्ड सेरेमनी में डॉ. मिश्रा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं शोध योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के बोर्ड सदस्यों द्वारा उन्हें मत्स्यिकी (Fisheries) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रतिष्ठित “प्रोफेसर बी. एन. पांडेय मेडल” प्रदान किया गया।

यह सम्मान मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर. सी. सोबती, कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता, प्रोफेसर उमेश राय, निदेशक (शैक्षणिक) प्रोफेसर संजीव शर्मा, निदेशक (अनुसंधान) प्रोफेसर बीर पाल सिंह, सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफेसर बी. एन. पांडेय एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर कमल जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

डॉ. मिश्रा को यह सम्मान प्राणि विज्ञान एवं मत्स्यिकी के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक और विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया। उनके अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में 70 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें पर्यावरण एवं प्राणि विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

डॉ. मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तकें देश के विभिन्न राज्यों में पाठ्यक्रम के रूप में संचालित हैं। वे एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सोसाइटियों के आजीवन सदस्य एवं फेलो हैं। उनके निर्देशन में अब तक पाँच शोधार्थियों ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर वैज्ञानिक जगत में अपनी पहचान बनाई है।

इस उपलब्धि से जौनपुर जनपद एवं शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है।

Related

JAUNPUR 4627307644983060471

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item