गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे ट्रक चालक की अचानक मौत, मचा हड़कंप

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग स्थित गैस एजेंसी के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस सिलेंडर लेकर आए एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चवरपुर निवासी त्रिभुवन प्रजापति (42) गैस सिलेंडर से लदा ट्रक लेकर बनरहिया बाग स्थित गैस एजेंसी पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह एजेंसी के पास ही बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गौराबादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अचानक हुई मौत की खबर से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अचानक तबीयत बिगड़ने का प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं चालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related

डाक्टर 4934355669909710144

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item